धमतरी: धमतरी में 15 अगस्त से दौड़ेगी बड़ी रेल, युद्ध स्तर पर चल रहा है काम
धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज गुरुवार को धमतरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर बड़ी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बिछाई गई रेल पटरी एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा आगामी 15 अगस्त तक बड़ी रेल लाइन पर यात्री सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।