हाथरस: गांव ओढ़पुरा के पास घात लगाए लोगों ने युवक पर बरसाई गोली, लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज थे परिजन, घायल अलीगढ़ रेफर
हा.जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पूरा के पास रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने युवक को टारगेट बनाकर गोलियां चला दी जिसमें एक गोली युवक के पेट से छुलती हुई निकल गई और युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरो ने प्रथम देते हुए अलीगढ़ रेफर किया है हमलावर लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज थे