उधवा: बीडीओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बीडीओ सह सीओ उधवा जयंत कुमार तिवारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच कर आवश्यक दिशा -निर्देश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में स्थित प्रसव कक्ष,पैथोलॉजी लैब रूम का निरीक्षण किया.स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली।