जींद: पांडू पिंडारा तीर्थ पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे सोनीपत लोकसभा से BJP उम्मीदवार,जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी रहे मौजूद
सोनीपत संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल बडोली आज सोमवार को जींद के ऐतिहासिक पांडू-पिंडारा तीर्थ पर पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना संपूर्ण करवाई। इस दौरान जींद के भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा भी उनके साथ मौजूद रहे।