जींद: जींद नागरिक अस्पताल में नेशनल तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत उप सिविल सर्जन ने कैंसर पीड़ित मरीजों को किया जागरूक
जींद शहर के नागरिक अस्पताल में आज सोमवार को नेशनल तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत उप सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल ने कैंसर पीड़ित मरीज को तंबाकू उत्पाद व नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। उप सिविल सर्जन ने उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी अपने अनुभवों को साझा करने का आह्वान किया।