पंचकूला: मौली गांव के नजदीक पैदल जा रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की मौत
मौली गांव के एक युवक को पैदल जाते समय गाड़ी चालक के द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार युवक मनु चौहान वासी गांव मौली नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घायल को अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है