पंचकूला: फिरोजपुर गांव से रायपुर रानी में राजमिस्त्री का काम करने गया 60 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
रायपुर रानी के नजदीकी गांव फिरोजपुर से 60 वर्षीय व्यक्ति रायपुर रानी में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया था जो लापता हो गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सतनाम ने बताया है कि मेरे पिता का नाम करनैल सिंह हैं शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी उम्र 60 साल है जो घर से रायपुर रानी में राजमिस्त्री का काम करने के लिए निकले थे लेकिन काम पर नहीं पहुंचे।