पंचकूला: त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना, उपायुक्त पंचकूला डॉ. यश गर्ग ने सारे प्रबन्धों की जानकारी दी।
वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि मतगणना के लिए जिला के पंचकूला एवं कालका विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 4 जून को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सैक्टर 1 व राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 14 के सभागार में होगी। मतगणना हॉल में मतगणना एजेंटों से मतगणना टेबलों को अलग अलग करने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाएगी।