पंचकूला: मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना को वीसी से बैठक की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की। फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआरओ के समक्ष किसी प्रकार की शिकायतें लम्बित नहीं होनी चाहिए।