बासोदा: गंजबासौदा में लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ों प्रकरण सुलझाए गए, बैंक और बिजली विभाग के स्टालों पर उमड़ी भीड़
गंजबासौदा नगर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत वितरण कंपनी, नगर पालिका परिषद, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी सहित विभिन्न फाइनेंस कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य नोटिस के माध्यम से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा करना था। पंजाब नेशनल बैंक की चारों शाखाओं