गिरिडीह: टुंडी रोड़ के वेंकटेश्वर आयरन फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत,सदर अस्पताल में रखा गया शव
टुंडी रोड़ स्थित वेंकटेश्वर आयरन फैक्ट्री में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 9 बजे परिजनों के इंतिजार में इनका शव सदर अस्पताल में रखा गया था।मृतक की पहचान राजकिशोर सिन्हा, उम्र 52 वर्ष* के रूप में हुई है। वह कुटिया मंदिर रोड स्थित कंपनी क्वार्टर में रहते थे।