गुण्डरदेही: अंडर 14 टेबल टेनिस राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए शास.उ.मा. विद्यालय कांदुल की छात्राएं दिल्ली रवाना हुईं
अंडर 14 टेबल टेनिस राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए शास उ मा वि कांदुल की छात्राएं कुमारी वीणा साहू कक्षा 9वीं और कुमारी प्रियंका जोशी कक्षा 8वीं दिल्ली रवाना हुई ।शाला के प्राचार्य आदरणीया श्री मती डॉ विनीता सिंह यादव जी ने बच्चों को तिलक लगाकर,गुलदस्ता भेंट कर,मिठाई खिलाकर बच्चों को अच्छे खेल प्रदर्शन करते हुए विजयी होने का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिका गण श्री हदगैंया सोनी रावते देशलहरे पाल साहू वैष्णव जी,श्री मती पॉवर सहित सभी कर्मचारी एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे।