एकंगरसराय: चकरदह गांव में 5 साल से जाम नाला, गलियों में गंदा पानी भरने से ग्रामीणों में आक्रोश
एकंगरसराय प्रखंड के चकरदह गांव के वार्ड नंबर 7 में पिछले करीब पांच वर्षों से नाला जाम पड़ा हुआ है। कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाले का गंदा पानी अब गलियों में बह रहा है, जिससे इलाके में कीचड़ और बदबू फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, नाले की गहराई लगभग साढ़े तीन फीट है, जो कचरे से पूरी तरह भर चुका है।