कलेर: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मधुश्रवा मलमास मेला संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने लिया आस्था का लाभ
Kaler, Arwal | Jun 15, 2026 कलेर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मधुश्रवा शिव मंदिर में एक माह तक चले मलमास मेले का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हुआ। 16 मई से शुरू हुए इस मेले का समापन सोमवती अमावस्या और शाही स्नान के विशेष संयोग पर हुआ। पूरे महीने लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा मधेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।