राजगढ़: लाना चेता की बैंक शाखा ने गांव किट्टा में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया
राज्य सहकारी बैंक शाखा लाना चेता ने गांव किट्टा में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा, सरकारी योजनाएं और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। प्रधानमंत्री जन धन, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना के फायदे समझाए गए।