अनवरगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी ने 2:30 बजे प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि 1 किलो 530 ग्राम नाजायज गांजे के साथ मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।