कानपुर: किदवई नगर में घर में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने ससुराली जनों पर लगाया लापरवाही का आरोप
किदवई नगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है परिजनो ने पति और ससुराली जनों पर समय से पूर्व घर में दाई द्वारा प्रसव कराने का आरोप लगाया। बारह देवी नटवन टोला निवासी सूरजपाल की शादी 4 साल पहले घाटमपुर की सीमा से हुई थी सीमा की यह दूसरी डिलीवरी थी