कोंडागांव: कोंडागांव में पीएमश्री शालाओं के बच्चों को ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रथम दिन विभिन्न खेल गतिविधियों से कराया गया अवगत
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को समृद्ध और आकर्षक अनुभव प्रदान करने जिला शिक्षा विभाग द्वारा 14 से 20 मई तक जिला स्तरीय आवासीय पीएमश्री विद्यालय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन आज बच्चों को जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों ने खेल गतिविधियों एवम कलाओं की बारीकियो से अवगत कराया।