प्रतापपुर: चंदौरा पुलिस ने फर्जी नामांतरण कर जमीन हड़पने के मामले का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर जिले की चंदौरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 75 वर्षीय शिवचरण की शिकायत के बाद की गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम बंशीपुर स्थित उनकी 3.25 हेक्टेयर जमीन को धोखाधड़ीपूर्वक दूसरे के नाम दर्ज करा लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी लक्ष्मण सिंह और उसके पुत्र अशोक