बालोद: आधार गड़बड़ियों से लोग परेशान: जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर आधार किया निष्क्रिय, कुर्दी की दो महिलाओं का एक ही आधार नंबर
Balod, Balod | Apr 28, 2026 बालोद जिले में इन दिनों आधार कार्ड से जुड़ी गंभीर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम दरगहन निवासी शत्रुघन लाल साहू ने बताया कि वे जीवित हैं, लेकिन रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शाकर उनका आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आधार कार्ड सक्रिय करने की मांग की।