एटा: एटा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, हाइवे स्थित गांव ककैरा बाईपास पर तीन युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल में भर्ती
Etah, Etah | Jun 23, 2026 एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ककहरा बाईपास के पास हाईवे पर हुई।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।