लखनपुर गोयड़ा गांव के पास से एक ऑटो से 47 लीटर देसी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार ऑटो चालक शंभू पासवान को शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है।