गोंडा: कमर्शियल टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 37 यात्रियों से बिना टिकट पकड़ने पर ₹9990 का जुर्माना वसूला
Gonda, Gonda | Jan 24, 2025 शुक्रवार शाम 3:00 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन की कमर्शियल टीम ने प्लेटफॉर्म निरीक्षक K.L यादव के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में 75109 व 75110 डेमू ट्रेन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 37 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए धरे गए। कमर्शियल टीम ने इनसे 9990 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान आरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।