परबत्ता: थाईलैंड के ‘एलो बनाना’ आम से महका बिशौनी का लालबाबू बगीचा, 25 किस्मों के आम बने आकर्षण
परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत बिशौनी गांव स्थित प्रसिद्ध “लालबाबू बगीचा” इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और दुर्लभ फलदार पौधों से सजा यह बगीचा क्षेत्र में बागवानी का अनोखा उदाहरण बनकर उभरा है। यहां आम की करीब 25 किस्में लगाई गई हैं, जिनमें कई विदेशी प्रजातियां भी शामिल हैं। आम के अलावा लीची, कटहल, जामुन, शरीफ