सिरौली गौसपुर: सैदनपुर मैलारायगंज पंजरौली में तेज बारिश और हवा के कारण किसानों की धान की फसल गिरी, नुकसान की आशंका
तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुई मूसलाधार बारिश में किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। मैला रायगंज सैदनपुर पंजरौली सहित कई जगहों के किसानों की धान की फसल गिर गई है। जिससे किसान आरिफ संदीप मनोज सहित कई लोगों ने बताया कि धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका है।धान की अगेती की फसल तैयार थी।