बालोद: जिले में अब अदरक नहीं, मुनगा बनेगा पहचान: किसानों को बढ़ावा देने के लिए खुलेगा प्रसंस्करण केंद्र
Balod, Balod | Jun 14, 2026 बालोद जिले को केंद्र सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन फोकस प्रोडक्ट (ओडीओएफपी) योजना में शामिल किया गया है। पहले इस योजना के तहत जिले में अदरक को फोकस प्रोडक्ट के रूप में चुना गया था, लेकिन उपयुक्त भूमि और किसानों की कम रुचि को देखते हुए अब मुनगा (ड्रमस्टिक) की खेती को बढ़ावा देने का प्रस्ताव भेजा गया है।