मूंडवा: खजवाना गांव में एसओजी टीम ने पेपर लीक मामले में चार संदिग्ध अभियार्थियों को हिरासत में लिया
Mundwa, Nagaur | Oct 19, 2024 नागौर के मूण्डवा पंचायत समिति के खजवाना गांव में पेपर लीक के मामले में एसओजी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध अभियार्थियो को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक के मामले में एसओजी की टीम की ये अभियार्थी राडार पर चल रहे थे। आज शनिवार के सुबह पांच बजे ही एसओजी की टीम ने खजवाना गांव में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।