विदिशा नगर: नारद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, नारद मुनि को आदि पत्रकार बताया गया
शरद स्मृति न्यास के तत्वावधान में गुरुवार दोपहर 12 बजे नारद जयंती का आयोजन किया गया। माधवगंज स्थित होटल राजावत में आयोजित संगोष्ठी में बाहर से आए वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शहर के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नारद मुनि को प्रथम पत्रकार और आदि पत्रकार के रूप में जाना जाता है।