भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण किया। गुरुवार की शाम पांच बजे जशपुर जिले में जिला संग्रहालय परिसर सहित जशपुरनगर, पत्थलगांव, कुनकुरी,कोतबा और बगीचा में अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया।