गोंडा: दीपावली की रात हादसा या हत्या? केशवपुर पहड़वा के महादेवा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, प्रधान पर आरोप
Gonda, Gonda | Oct 21, 2025 दीपावली की रात केशवपुर पहड़वा के महादेवा मे उस समय मातम छा गया जब गांव का युवक अपने 2 साथियों के साथ दारू की दुकान पर गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। बाद में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। मंगलवार 8 बजे SHO ने बताया केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।