नारायणपुर: नवगछिया भाजपा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बिहार में प्रथम
भाजपा जिला नवगछिया को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पूरे बिहार में प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और तकनीकी टीम को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, समर्पण और तकनीक के बेहतर उपयोग का परिणाम बताया। यह घोषणा भागलपुर नागरिक परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान की गई।