रायबरेली: राही में धूमधाम से मनाया जा रहा मोहर्रम का त्योहार, हजारों की संख्या में लोग मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
Raebareli, Raebareli | Jun 26, 2026
26 जून शुक्रवार की शाम 7 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम मे मोहर्रम के त्यौहार मे भारी संख्या मे कई टोलियों मे जुलूस देखे गए। यह त्यौहार उक्त समुदाय के लिए गमों का त्यौहार माना जाता है। जिसे बड़ी शिद्दत के साथ मनाया गया। जुलूस मे हजारों की संख्या में लोग देखे गए। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद दिखाई पड़ी।