खालवा: खंडवा-बुरहानपुर हाईवे पर बस से भिड़ी आयशर गाड़ीः लहसुन से भरा ट्रक बेकाबू हुआ; बस के कांच फूटे, यात्री भी घायल
खंडवा-बुरहानपुर नेशनल हाईवे पर झिरी गांव के पास सोमवार को एक ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस के आगे के कांच टूट गए, एक हिस्से से वह पिचक गई। वहीं लहसुन के कट्टों से खचाखच भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है