जिला मुख्यालय स्थित दादाबाड़ी भवन में बुधवार को राजीविका महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्टेट ब्रांड एंबेसडर व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. रूमा देवी ने महिलाओं से प्रेरक संवाद किया। जिला प्रमुख वंदना आर्य, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, उप प्रमुख महेंद्र न्यौल और सीईओ श्वेता कोचर मौजूद रहे।