मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से महिला अचेत राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
राजगढ़ थाना क्षेत्र की सेमरी गांव निवासिनी 30 वर्षीय संगीता देवी अपने घर के पंखे का स्विच दबाने गई तभी हाई वोल्टेज करंट घर में प्रभावित होने से उसमें चिपक गई। कुछ देर बाद गिरने से बेहोश हो गई। साथ में बहू को घर में गिरा देखकर सास ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ससुर व अन्य परिजनों ने राजगढ़ अस्पताल में लाए हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।