नरवर: रास्ते में कार सवार युवकों से मारपीट, झूठे केस में फंसाने का आरोप, नरवर पुलिस ने कहा मामला बम्हारी थाने का
नरवर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने और झूठे मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन रावत निवासी ग्राम ढीगवास अपने साथियों के साथ कार से डोंगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप