सीतापुर: लहरपुर इलाके में देवर की शादी के लिए जेवर खरीदने गई भाभी की सड़क हादसे में मौत, मासूम बच्ची सहित 2 लोग घायल
सदरपुर इलाके में रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ देवर की शादी के लिए जेवर खरीदने के लिए लहरपुर बाइक पर सवार होकर आई थी इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में महिला और मासूम बच्ची सहित तीन लोग जख्मी हुए थे स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं बच्ची को लखनऊ भेजा है।