माखन नगर: माखननगर: मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में डंपर ने युवक को टक्कर मारी, युवक की मौत
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 25, 2026
शुक्रवार शानिवार की दरमियानी एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। डंपर की जोरदार टक्कर से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर खून फैल गया। मृतक की पहचान मडावन गांव निवासी प्रीतम अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर चक्काजाम कर दिया।