सरधना: मेरठ करनाल हाईवे पर भूमि चौकी के निकट रेत से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा, पानी की टंकी का कमरा क्षतिग्रस्त और खोखा भी टूटा
सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूमि चौराहा पुलिस चौकी के निकट ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर जलापूर्ति करने वाली पानी की टंकी को कंट्रोल करने वाले कमरे पर जा गिरा जिससे कमरे में रेत भर गया। और पानी की टंकी का संचालन भी ठप हो गया। इसी के साथ पास ही सड़क के किनारे बने पंचर लगाने वाले एक लकड़ी की धोखे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।