बदलापुर: पड़री गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सपा नेता तनुज पाण्डेय ने फीता काटकर किया शुभारंभ
महराजगंज थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पड़री गांव में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सपा नेता तनुज पाण्डेय ने सोमवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की खेलकूद युवाओं के बौद्धिक शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देता है तथा युवाओं में जोश पैदा करता है। और यही खिलाड़ी गांव में खेलते हुए एक दिन देश का नाम रोशन करते हैं।