बदलापुर: सिंगरामऊ रोड पर संचालित वैष्णवी बाल चिकित्सालय सीएमओ के निर्देश पर हुआ सील, तीन दिन में मांगा कागजात
बदलापुर नगर पंचायत के सिंगरामऊ रोड पर अवैध ढंग से संचालित एक नर्सिंग होम को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीद्वय डाॅ. प्रभात कुमार व डाॅ. डीके सिंह ने सील कर दिया। आरोप है कि बदलापुर नगर पंचायत के सिंगरामऊ रोड पर अवैध ढंग से नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। संचालक द्वारा मरीजों को बहला फुसलाकर भारी पैमाने पर शोषण किया जा रहा है।