बदलापुर: रामपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर बड़े ससुर ने बहु को पीटा, पुलिस जांच मे जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार जमीनी विवाद को लेकर बड़े ससुर ने बहु की पिटाई कर दी। पीड़ित रानीलता का आरोप है कि उनके बड़े ससुर महादेव ने घर मे आलू रखने को लेकर पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई हैं।