बेगूसराय: ADR भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने थानाध्यक्ष के साथ कि बैठक, लोक अदालत के बारे में दी जानकारी
व्यवहार न्यायालय के ADR भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने जिले के सभी थाना अध्यक्ष के साथ बैठक की. बैठक के दौरान आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो समझौता योग मुकदमा हो उसे जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर राष्ट्रीय लोक अदालत का नोटिस तामिला करवा लें.