बेगूसराय: बेगूसराय में बिजली कुव्यवस्था को लेकर बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के सदस्यों ने कार्यपालक अभियंता को सोंपा ज्ञापन
बेगूसराय में बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के सदस्यों ने कार्यपालक अभियंता को बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सोपा. इस दौरान सदस्यों ने 24 घंटे बिजली देने की मांग की. इस मौके पर बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बेगूसराय में बिजली कटौती बहुत ज्यादा की जा रही है. जबकि लोगों को बिजली बिल मनमाना ढंग से विभाग भेजा जा रहा है.