हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सुधाकर ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार रात वह अपने घर पर चचेरे भाई साजन पुत्र दिवाकर और चाची सुनीता के साथ मौजूद था, तभी गांव निवासी आरोपियों ने जमीनी रंजिश में घर में घुसकर हमला कर दिया।