समस्तीपुर: उजियारपुर में आग सेकने के दौरान आग से जलकर एक बुजुर्ग महिला हुई जख्मी
उजियारपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी ठंड से बचने को लेकर लकड़ी जलाकर आग सेक रही थी। अचानक आग उनके साड़ी में पकड़ लिया जब तक वे कुछ समझ पाती तब तक जल चुकी थी। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत देख,प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।