समस्तीपुर: शहर के सरकारी बस स्टैंड में भाकपा माले के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी के अवसर पर संकल्प सभा का किया आयोजन
भाकपा माले के द्वारा बुधवार के दिन जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा के आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।