नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी से बुधवार को करीब 4 बजे उनके सतना स्थित निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।