पडरौना: पड़रौना नगर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पडरौना पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल
कुशीनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को कोत.पडरौना पुलिस टीम की कार्रवाई।