चूरू: भाजपा कार्यसमिति की मीटिंग से चोरी हुआ हेलमेट, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया संदिग्ध
Churu, Churu | Jul 20, 2024 दादाबाड़ी परिसर में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक में एक व्यक्ति का हेलमेट चोरी हो गया। पता करने पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद दादाबाड़ी परिसर में लगे अलग-अलग एंगल के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हेलमेट उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। भाजपा की इस मीटिंग में चोरी की घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है